फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कर्ज माफी की मांग पर 24 को पांगी प्रशासन को मांगपत्र देंगे किसान

Sat, 14 Nov 2026 09:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
लाहौल-स्पीति के उदयपुर से शुरू होगी मुहिम, पांगी के बाद किन्नौर और मंडी में होगा आंदोलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। किसानों की कृषि ऋण माफी की मांग को लेकर मंडी संसदीय क्षेत्र में जन आंदोलन की तैयारी की जा रही है। इसके तहत 24 नवंबर को पांगी के किसान अपनी मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन

करण देव बौद्ध ने क्षेत्र के किसानों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और एकजुट होने की अपील की है।

करण देव बौद्ध ने बताया कि अभियान की शुरुआत 23 नवंबर को लाहौल-स्पीति के उदयपुर से होगी। इसके बाद 24 नवंबर को पांगी में किसानों की समस्याओं और कृषि ऋण माफी की मांग को प्रशासन के माध्यम से सरकार तक पहुंचाया जाएगा। पांगी के बाद किन्नौर में भी अभियान चलाया जाएगा। अंत में मंडी में बड़े स्तर पर महा आंदोलन आयोजित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि किसान बेमौसमी बारिश, ओलावृष्टि और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण लगातार फसलों के नुकसान का सामना कर रहे हैं। वहीं, खेती की लागत बढ़ने और उपज का उचित मूल्य नहीं मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। ऐसे में किसानों के लिए बैंक और वित्तीय संस्थानों से लिया गया कृषि ऋण चुकाना मुश्किल होता जा रहा है। करण देव बौद्ध ने केंद्र सरकार से देशभर के किसानों का कृषि ऋण माफ करने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था और खाद्य सुरक्षा की मजबूत नींव हैं। उनकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए सरकार को राहत के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने पांगी के किसानों से 24 नवंबर को एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें