फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आलू की बिजाई में जुट गए किसान

Fri, 02 Jan 2026 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में वीरवार को हुई बारिश के बाद शुक्रवार को मौसम साफ रहा और किसान रुकी आलू की बिजाई करने के लिए खेतों में डट गए। बारिश का सबसे अधिक फायदा गेहूं की फसल को हुआ है। जहां पहले नमी की कमी के कारण फसल सूखने की कगार तक पहुंच चुकी थी। अब कुछ हद तक सुधार आएगा।
विज्ञापन

किसान में पवन कुमार, राजीव कुमार, कुलदीप कुमार, सोनू, किशन चंद और संजीव कुमार ने बताया कि एक माह से खरीदा आलू का बीज खरीद कर रखा है। अब पर्याप्त नमी मिलने के बाद वे बिजाई में जुटे गए हैं।
वहीं, बागवान भी बारिश का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने नए फलदार और छायादार पौधे लगाना शुरू कर दिया है। उधर, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. भूपेंद्र सिंह का कहना है कि हल्की बारिश से गेहूं की फसल को लाभ हुआ है। हालांकि अभी गेहूं की फसल को और बारिश की जरूरत है। वहीं, उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. प्रमोद शाह का कहना है कि ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी से सेब के बगीचों में चिलिंग ऑवर्स पूरे होने की संभावना है। भविष्य में बर्फबारी की जरूरत है। बागवान नए पौधे लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें