फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: धूप खिलते ही गेहूं की कटाई में जुटे किसान

Mon, 06 May 2024 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के सिहुंता में गेंहू कटाई कार्य में जुटे किसान।संवाद
विज्ञापन
सिहुंता/ चुवाड़ी (चंबा)। जिला में धूप खिलते की निचले क्षेत्रों में गेहूं की कटाई का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। किसान परिवार खेतों में गेहूं कटाई के कार्य में मशगूल देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन

बदलते मौसम में फसल को बचाने के लिए कई जगह किसानों ने मजदूरों का भी सहारा लिया है। जिला चंबा के विधानसभा क्षेत्र भटियात में सिहुंता, चुवाड़ी, गरनोटा, हटली, धुलारा सहित अन्य पंचायतों में गेहूं की कटाई का कार्य जोर- शोर से चला है। किसानों का कहना है कि मौसम ने साथ दिया तो इस साल फसल अच्छी होगी। बीते दिनों हुई बारिश से गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है, लेकिन, दो दिनों से धूप खिलती देख किसान रबी फसल की कटाई के लिए किसान खेतों में डटे हैं। कुछ इलाकों में फसल न पकने से किसान गेहूं की कटाई नहीं कर रहे हैं।
किसानों में राम किशन, जोगिंद्र सिंह, योग राज, महिंद्र कुमार का कहना है कि एक सप्ताह के भीतर अगर बारिश नहीं होती है तो वे गेहूं की कटाई का कार्य समापन कर अनाज और चारा घर तक ले जाते सकेंगे। अगर बारिश होगी तो किसानों द्वारा खेत में काट के रखी गेहूं की फसल बर्बाद हो सकती है, लेकिन हाल ही में मौसम बेहतर होने से किसान कटाई में डटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें