फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अवैध खनन करते पकड़े 3 टिपर, 2 ट्रैक्टर, वसूला 29 हजार जुर्माना

Mon, 06 May 2024 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। सदर थाना चंबा की पुलिस टीम ने उदयपुर में रावी नदी में अवैध खनन करने के कार्य में जुटे तीन टिपर और दो ट्रैक्टर के चालान कर 29 हजार रुपये जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन

पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने पर कुछ टिपर और ट्रैक्टर चालकों ने मौके से फरार होने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने भागने के रास्तों पर पुलिस जवानों को तैनात कर उनके भागने के रास्तों को बंद कर दिया। पुलिस विभाग ने साफ किया है कि भविष्य में दबिश का क्रम जारी रहेगा। साथ ही अवैध खनन करने वालों को कदापि बख्शा नहीं जाएगा।
रावी नदी में अवैध खनन कर खननकारियों की ओर से खनन का क्रम बदस्तूर जारी है। इसकी भनक लगते ही सदर थाना प्रभारी संजीव चौधरी की अगुवाई में पुलिस टीम ने उदयपुर में दबिश देकर अवैध खनन में जुटे अतिक्रमण कारियों पर शिकंजा कसा। थाना प्रभारी की अगुवाई में पुलिस टीम देख करे अतिक्रमण कारी वहां से भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन योजनाबद्ध तरीके से भागने के रास्तों को बंद करवा कर और पुलिस जवान तैनात करवा कर अतिक्रमण कारियों पर थाना प्रभारी ने नकेल कसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें