फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: यूरिया खाद के लिए कृषि केंद्रों के चक्कर काट रहे किसान

Sat, 15 Jul 2023 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। किसानों को मक्की की फसल में डालने के लिए यूरिया खाद नहीं मिल रही है। यूरिया खाद लेने की चाह लिए किसान रोजाना कृषि विभाग के केंद्रों में पहुंच रहे हैं लेकिन यूरिया खाद न मिलने की वजह से उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। इससे किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं, जिले में खाद न पहुंचने के पीछे हिमफेड भंडारण स्टोर के अधिकारी भारी बारिश से टूटी सड़कों का हवाला दे रहे हैं।
विज्ञापन

हिमफेड की ओर से 15 हजार यूरिया खाद के बैग मंगवाएं गए हैं। इसके लिए किसानों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि जिले के 39,400 हेक्टेयर भूमि पर खेतीबाड़ी होती है। इसमें 25 हजार हेक्टेयर में मक्की की फसल और पांच हेक्टेयर भूमि में सब्जियां उगाई जाती हैं। मौसम की मार के चलते पहले ही किसान मक्की की बिजाई समय पर नहीं कर पाए हैं। ऐसे में अब खेतों में डालने के लिए उन्हें यूरिया खाद नहीं मिल रही है। लिहाजा, किसानों के लिए यूरिया खाद के मंगवाए गए 45 किलोग्राम के 1,500 बैगों की सप्लाई के तहत परेल स्थित स्टोर के लिए 3300 बैग, सलूणी के लिए 3,500, तीसा के लिए 3,500 और कुरांह के लिए 3,000 बैग शामिल हैं। विभागीय अधिकारियों की मानें तो अब तक चुवाड़ी में दो हजार बैग, परेल में 13 हजार, कुरांह में 6,000 बैग, सलूणी में 10.000 और तीसा में 5, 000 बैग खाद के वितरित किए जा चुके हैं।
कृषि विभाग के उपनिदेशक कुलदीप कुमार धीमान ने बताया कि यूरिया खाद की सप्लाई मंगवाई गई है। जल्द खाद की सप्लाई पहुंच जाएंगी।
हिमफेड भंडारण स्टोर के प्रबंधक राजकुमार ने खबर की पुष्टि की है। बताया कि 15,000 यूरिया खाद के बैग मंगवाए गए हैं लेकिन, भारी बारिश से रास्तों के क्षतिग्रस्त होने से सप्लाई पहुंचने में देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें