फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक आइडी हैक होने को लेकर एसपी चंबा से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के एक व्यक्ति की फेसबुक आइडी हैक करने का मामला सामने आया है। यही नहीं शातिरों ने आईडी हैक करने के बाद शिकायतकर्ता के रिश्तेदारों और दोस्तों से मदद के नाम पर पैसे की भी मांग की है। इसकी सूचना मिलते ही शिकायतकर्ता ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

चुराह के स्वाई निवासी खेतीराम के मुताबिक वर्ष 2019 में उन्होंने मोबाइल नंबर 98054-23557 से फेसबुक आईडी बनाई। मगर तीन-चार दिन बाद ही उनका मोबाइल गुम हो गया। इसी बीच किसी ने उसकी फेसबुक आइडी को हैक कर लिया। इसकी जानकारी उन्हें तब मिली जक उसके दोस्तों और रिश्तेदारों को उसकी आइडी से मदद के नाम पर पैसे देने के मैसेज आए।
इसमें एक रिश्तेदार से बीमारी के नाम पर 30 हजार रुपये। इसके अलावा तीन दोस्तों से 5, 7 और आठ हजार रुपये मांगे गए थे। इसकी जानकारी उन्हें तब मिली जब फोन पर रिश्तेदारों ने पैसे मांगने की वजह पूछी। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत एसपी चंबा से लिखित में कर दी है। उन्होंने मांग की है कि ऐसे शातिरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक चंबा अल कुमार ने बताया कि फेसबुक हैक कर पैसे मांगने की शिकायत आई है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें