फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: विशेषज्ञों ने इलाज के लिए ऑनलाइन दिया परामर्श

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा के विशेषज्ञों ने ओपीडी में मरीजों की जांच करने के साथ ही जिले की कई पीएचसी में दूरदराज इलाकों से आने वाले मरीजों के इलाज के लिए ऑनलाइन परामर्श दिया। ई संजीवनी पोर्टल के जरिये विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ दूरदराज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ऑनलाइन जुड़े।
विज्ञापन

इसमें उन्होंने पीएचसी में आने वाले ऐसे मरीजों के इलाज के लिए वहां के डाक्टरों को ऑनलाइन परामर्श दिया जिन मरीजों को पीएचसी के चिकित्सक चंबा जाने का परामर्श देते थे। ऐसे सभी मरीजों को प्राथमिक उपचार करवाने के लिए चंबा की दौड़ नहीं लगानी पड़ी। सुबह 11:00 से लेकर शाम 4:00 बजे ओपीडी बंद होने पर विशेषज्ञ ई संजीवनी पोर्टल के साथ जुड़े रहे। मरीजों को यह भी परामर्श दिया गया कि यदि उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद कोई राहत नहीं मिलती है वे चंबा मेडिकल कॉलेज में आकर अपनी जांच करवाएं। कार्यक्रम के नोडल अफसर डॉ. आदित्य कश्यप ने बताया कि ई संजीवनी पोर्टल के जरिये विशेषज्ञों ने दूरदराज के मरीजों का इलाज करने के लिए ऑनलाइन परामर्श दिया। मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए पोर्टल को अपडेट भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें