चंबा। बीपीएस स्कूल चंबा में रविवार को मोशन ऑब्जेक्टिव परीक्षा का आयोजन किया गया। यह परीक्षा विशेष रूप से विद्यार्थियों को जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने के उद्देश्य से आयोजित की गई। इसमें कुल 84 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कक्षा जमा एक और जमा दो के जेईई अभ्यर्थियों के लिए 360 अंकों का और नीट की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए 720 अंकों पर आधारित प्रश्नपत्र उपलब्ध करवाया गया। यह परीक्षा ओएमआर आधारित सीट पर करवाई गई और इसका परिणाम सोमवार को उपलब्ध करवाया जाएगा।
इससे विद्यार्थियों को अपनी प्रदर्शन क्षमता का त्वरित मूल्यांकन करने का अवसर मिलेगा। स्कूल के प्रधानाचार्य ब्रिज लाल ठाकुर ने बताया कि यह परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है, जिनका लक्ष्य पहले से तय है और जो घर-द्वार पर ही प्रतियोगी परीक्षाओं के आधार पाठ्यक्रम को व्यवस्थित रूप से पढ़ने की सुविधा प्राप्त कर रहे हैं।