फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: परीक्षाएं शुरू, पहले दिन नहीं मिला नकल का कोई मामला

Thu, 27 Nov 2025 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के शीतकालीन सत्र के सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं वीरवार को शुरू हुईं। वीरवार को आठवीं कक्षा के अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इस दौरान प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उड़नदस्ते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंडाेह और माध्यमिक पाठशाला गजनूई में निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाईं गईं। नकल का भी कोई मामला सामने नहीं आया। औचक निरीक्षण का विशेष कार्य अधिकारी उमाकांत आनंद की अगुवाई में किया गया। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा बलवीर सिंह ने बताया कि परीक्षाओं को लेकर विभागीय टीम नियमित निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें