फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर से ईवीएम मशीनों को पांगी के किलाड़ पहुंचाया

Sat, 25 May 2024 03:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र भरमौर से संबंधित पांगी उपमंडल में कुल 39 मतदान केंद्र हैं। जहां के लिए कुल 55 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें हेलिकॉप्टर से सुरक्षित पहुंच दी गई हैं। 
विज्ञापन
हेलिकॉप्टर से ईवीएम मशीनों को पांगी के किलाड़ पहुंचाया - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (ईवीएम) भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर से पांगी घाटी के उपमंडल मुख्यालय किलाड़ पहुंचा दी गईं। इससे पहले मशीनों की कमीशनिंग प्रक्रिया भरमौर में ही पूरी कर ली गई है। यह जानकारी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपस्वाल ने दी है।  जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र भरमौर से संबंधित पांगी उपमंडल में कुल 39 मतदान केंद्र हैं। जहां के लिए कुल 55 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें हेलिकॉप्टर से सुरक्षित पहुंच दी गई हैं। बताया कि पांगी उपमंडल के 39 मतदान केंद्रों के लिए 16 अतिरिक्त मशीनें भेजी गई हैं।

विज्ञापन


मशीनों को सुबह स्ट्रांग रूम भरमौर से सड़क मार्ग के जरिये जिला मुख्यालय चंबा के सुल्तानपुर हेलीपैड तक पहुंचाया गया, जहां से एक बड़े हेलिकॉप्टर की सहायता से उपमंडल मुख्यालय किलाड़ (पांगी) ले जाया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ईवीएम मशीनों को तहसीलदार कार्यालय भवन किलाड़ में बनाए स्ट्रांग रूम में सुरक्षित पहुंचा दिया गया है तथा ईवीएम को ले जाते समय भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से जारी सभी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया गया है। बताया कि 1 जून को मतदान के बाद 2 जून को हेलिकॉप्टर के जरिये इन ईवीएम मशीनों को चंबा पहुंचाकर स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें