तेलका (चंबा)। सालवां पंचायत के लोथल गांव में एक दिवसीय वासुकी नाग जातर मेले का आयोजन किया गया। इसमें देवीकोठी से पहुंचे दल ने घुरेई नृत्य की नाटी से लोगों का मन मोह लिया।
दल को 25 हजार रुपये इनाम देकर सम्मानित किया गया। जातर मेले का शुभारंभ बीडीसी विनोद शर्मा ने किया, जबकि समापन पर प्रकाश कपूर मुख्य अतिथि थे। जातर मेले के दौरान खेलकूद प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इसके अलावा घुरेई (जातर) का भी आयोजन किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी प्रतियोगिता में चंबा की टीम विजेता रही। उपविजेता नागराज की टीम रही। विजेता टीम को 10 हजार और उपविजेता टीम को 7100 रुपये इनाम के रूप में दिए गए।
घड़ा फोड़ प्रतियोगिता में सालवां के लकी विजयी बने। थ्री लेग रेस में राहुल और अजय प्रथम रहे। इन्हें 200 रुपये पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा द्वितीय रहे दीक्षित-साहिल को 150 रुपये और तृतीय स्थान पर रहे अर्नव-अर्जुन को 100 रुपये इनाम दिया गया। चम्मच दौड़ में कनिका प्रथम, पूर्वी द्वितीय और कनिका तृतीय रहीं। म्यूजिक चेयर रेस में अपराजिता प्रथम रहीं। उन्हें 500 रुपये इनाम दिया गया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बासुकी नाग राज समूह विजेता, गढ़ माता दल उप विजेता रहा। मांडोलू माता दल को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। घुरेई के लिए देवीकोठी की टीम को बुलाया गया था। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष संजीव कुमार, उपाध्यक्ष पवन कुमार, सह सचिव अंकुश कुमार सदस्य पृथ्वी राज शर्मा, राजेश कुमार, सुभाष कुमार, रत्न चंद, अंकुश कुमार, महिंद्र कुमार, पवन कुमार, दिनेश कुमार, अमित, उत्तम, गुरदयाल, विजय कुमार और संजय कुमार, उत्तम सिंह, संदीप कुमार और रविंद्र कुमार उपस्थित रहे।