फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बढ़ती महंगाई में राहत की उम्मीद में बैठा हर वर्ग

Fri, 20 Mar 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सुक्खू सरकार के चौथे बजट से ढेरों उम्मीदें, पेंशनर देय भत्तों के भुगतान की कर रहे मांग
विज्ञापन

गृहिणियों को उम्मीद- सस्ता होगा रसोई का सामान, युवाओं को नौकरी मिलने की आस

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। विधानसभा सत्र के दौरान आज मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू चौथा बजट पेश करेंगे। बजट को लेकर हर वर्ग को काफी उम्मीदें हैं।
जिले का हर वर्ग पेंशनर, किसान, बागवान, युवा, कर्मचारी वर्ग अपने हितों को रख कर बजट सत्र में घोषणाएं होने की आस लेकर बैठा है। पेंशनरों को उनके वित्तीय लाभ, देय भत्ते प्रदान करने, किसान ऋण माफ कर उन्नत खेती के साधारण दरों की घोषणा की आस लगाए बैठे हैं। बढ़ती महंगाई को ध्यान में रख गृहिणियां रसोई में इस्तेमाल होने वाले सामान की दरें सस्ती करने, युवा वर्ग नौकरियों का पिटारा खोलने की उम्मीद लगा बैठे हैं।


सरकार बजट में पेंशनरों की देनदारियों का भुगतान करने को लेकर घोषणा कर सकती है। उम्मीद है मुख्यमंत्री पेंशनरों की देनदारियों और वित्तीय लाभों को ध्यान में रखकर बजट पेश करेंगे। - डॉक्टर डीके सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय राज्य पेंशनर संघ
विज्ञापन


जिला परिषद और बिजली बोर्ड की पुरानी पेंशन बहाली, युवाओं, बेरोजगारों के लिए रोजगार, रिक्त पदों को भरना और कर्मचारियों की देनदारियों पर ठोस निर्णय की उम्मीद है। - सुनील जरियाल, जिला अध्यक्ष, न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी संघ

इस बार उम्मीद है कि मुख्यमंत्री युवाओं के लिए नौकरियों का पिटारा खोलें। इस समय प्रदेश में लाखों युवा नौकरियों के इंतजार में बैठे हैं। पिछले कई सालों से ऐसी कोई घोषणा नहीं हुई है जो युवाओं के लिए हितकारी हो। - साहिल जुनेद, युवा

बजट से व्यापारियों को आस होती है कि टैक्स आदि में विशेष छूट मिल सके। इस बार भी हमें यह उम्मीद है कि व्यापारियों के हितों में रख कर ही मुख्यमंत्री कोई घोषणा करें। - राकेश कुमार, व्यापारी

महिलाओं को हर बार आस रहती है कि रसोई के लिए उपयोग होने वाले सामान की दरें कम की जाएं। महंगाई के दौर में परिवार का पालन-पोषण मुश्किल हो रहा है। गैस सिलिंडरों के दामों में भी कमी आनी चाहिए। - जमशीद बेगम, गृहिणी
विज्ञापन


प्रदेश के बजट में किसानों और बागवानों को ढेरों उम्मीदें हैं। प्रदेश सरकार किसानों के ऋण को माफ करे और उन्नत खेती के लिए ऋण साधारण दरों पर उपलब्ध करवाए। - देवेंद्र कुमार, किसान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें