फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तीन महीने बाद भी जेल से भागे आरोपी को पकड़ नहीं पाई पुलिस

Wed, 10 Sep 2025 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। तीन महीने के बाद भी राजपुरा जेल से भागे दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस पकड़ नहीं पाई है। आरोपी के ऊपर नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। इतना ही नहीं, आरोपी ने जेल से भागने के बाद पीड़िता के दादा को भी गोली मारकर जख्मी किया था। इस वारदात को अंजाम देने के बाद वह भाग गया। जिसे पकड़ने में अब तक पुलिस नाकाम रही है। ऐसे में लोग अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि एक दुष्कर्म आरोपी पहले जेल से चकमा देकर भाग जाता है। उसके बाद वह रात के अंधेरे में पीड़ित के घर पहुंच जाता है और उसके दादा को गोली मारकर चला जाता है। इतने बड़े घटनाक्रम के बाद भी पुलिस उसे पकड़ नहीं पाती। जहां पर आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया वह परिक्षेत्र सदर थाना के अधीन आता है। अब तो लोग ऐसी बातें भी करने लगे हैं कि आरोपी शायद ही पुलिस की पकड़ में आए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें