फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 27 दिन बाद भी पुखतला मुहाल के गांव नहीं हो पाए रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल ग्राम पंचायत गुवाड़ी के पुख्तला मुहाल में 27 दिन बाद भी बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो पाई है। हैरत की बात है कि विद्युत बोर्ड प्रबंधन की ओर से अभी तक खराब ट्रांसफार्मर की जगह पर नया ट्रांसफार्मर स्थापित नहीं करवाया जा सका है। इतना ही नहीं, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत बोर्ड के अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों को फोन करने पर वे फोन तक रिसीव नहीं करते हैं। इस कारण ग्रामीणों में उनके प्रति रोष है। ग्रामीणों ने चेताया है कि यदि अक्तूबर के पहले सप्ताह तक गांव में विद्युत सप्लाई सुचारु नहीं होती है तो वे बोर्ड कार्यालय पहुंचकर सहायक अभियंता समेत अधिशासी अभियंता का घेराव करने से भी गुरेज नहीं करेंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत बोर्ड प्रबंधन की रहेगी। चुराह उपमंडल की गुवाड़ी पंचायत के पुख्तला मुहाल के गांव उटेई, छुलाणी, पुखतला, हडोगा, डबी, बनयोट गांवों की 250 की आबादी अंधेरे में ही रहने को मजबूर है। ग्रामीणों का कहना है कि फोन की बैटरी चार्ज करने के लिए 4 से 5 किमी दूर दूसरे गांव जाना पड़ता है। बिजली गुल होने से बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। महिलाओं को सुबह-शाम खाना बनाने में दिक्कत हो रही है। क्षेत्र में दो आटा चक्की बंद पड़ी हैं। गुवाड़ी के उपप्रधान चमन शर्मा ने बिजली बोर्ड ने मांग की है कि गांव के लिए नया ट्रांसफार्मर भेजा जाए। उधर, विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता अमित कुमार ने बताया कि बुधवार को चंबा से ऊना के लिए गाड़ी नया ट्रांसफार्मर लाने को भेजी जा रही है। वीरवार तक गांव में ट्रांसफार्मर रखवाने की पूरी कोशिश रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें