फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पांच दिन बाद पहुंचीं जरूरी वस्तुएं

Fri, 29 Aug 2025 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
हाईवे बहाल होने पर चंबा पहुंची दैनिक उपयोग की वस्तुएं। संवाद
विज्ञापन
चंबा। जिला मुख्यालय में पांच दिन बाद शुक्रवार को रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुओं की आपूर्ति पहुंची। खाद्य आपूर्ति और दैनिक उपयोग की वस्तुएं दूध, दही, अंडे और ब्रेड पहुंचने पर लोगाें ने राहत की सांस ली। हालांकि अभी भी मुख्यालय से आगे भरमौर की ओर जगह-जगह मार्ग बंद होना परेशानी का कारण बना है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दैनिक उपयोग की वस्तुएं मुख्यालय पहुंचने पर लोगों की भीड़ इन्हें खरीदने के लिए उमड़ पड़ी। लोगों ने अखबार के जरिये हालात की जानकारी हासिल की। उल्लेखनीय है कि बीते रविवार से जिले में प्राकृतिक आपदा के बाद हालात खराब हो गए थे। जगह-जगह भारी भूस्खलन के कारण सड़कों समेत मूलभूत सुविधाओं जैसे बिजली-पानी का बंद होना लोगों की दुश्वारियां बढ़ा गया। रास्ते बंद होने के कारण लोग मीलों का सफर तय कर जिला मुख्यालय का रुख करने को मजबूर हो गए। लोग अपने रिस्क पर पहाड़ियों से गिरते पत्थरों के बीच से होकर आवाजाही करते रहे। भरमौर-पठानकोट हाईवे खुलने से श्रद्धालुओं ने सबसे बड़ी राहत ली है। श्रद्धालु अब बड़ी संख्या में अपने घरों को कूच करने लग पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें