फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा कॉलेज परिसर में बिना आईकार्ड प्रवेश पर प्रतिबंध

Tue, 23 Sep 2025 10:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा में अब बिना आईकार्ड विद्यार्थियों को मुख्य द्वार से प्रवेश नहीं मिलेगा। कॉलेज प्रशासन की ओर से यह आदेश जारी किया गया है। इस कदम का उद्देश्य परिसर में बिना प्रवेश की अनुमति वाले बाहरी व्यक्तियों की एंट्री पर रोक लगाना है और अध्ययन का माहौल सुरक्षित बनाना है।
विज्ञापन

अब से कॉलेज गेट पर आईकार्ड की सख्ती से जांच होगी। केवल आईकार्ड दिखाने पर ही विद्यार्थी परिसर में प्रवेश कर पाएंगे, अन्यथा उन्हें बाहर का रास्ता देखना पड़ेगा। साथ ही, कॉलेज की अनुशासनात्मक कमेटी को भी परिसर में औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।
बिना आईकार्ड वाले विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि चंबा कॉलेज में हर साल चार हजार से अधिक विद्यार्थी प्रवेश लेते हैं। हालांकि कुछ युवा बिना एडमिशन लिए परिसर में घूमते पाए जाते हैं। प्रशासन का यह आदेश ऐसे युवाओं को कॉलेज परिसर से दूर रखने और पढ़ाई के माहौल को बनाए रखने के लिए है।
विज्ञापन

चंबा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मदन गुलेरिया ने बताया कि आदेश जारी कर दिए गए हैं। मुख्य द्वार पर आईकार्ड की सख्ती से जांच की जाएगी और अनुशासनात्मक कमेटी भी सक्रिय रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें