फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खाद्यानों की गुणवत्ता और समय पर आपूर्ति करें सुनिश्चित

Mon, 29 Dec 2025 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला मुख्यालय चंबा में सार्वजनिक वितरण समिति की बैठक उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के सभी क्षेत्रों में खाद्यानों की गुणवत्ता और समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

इस बीच सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सुचारु संचालन को अधिक प्रभावी बनाने के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत माह 2025 से 30 नवंबर 2025 तक योजनावार वितरण एवं उपलब्धता की स्थितिऔर नई उचित मूल्य की दुकानों को खोलने से संबंधित विभिन्न विषयों बारे विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
इसके अलावा कहा गया कि संबंधित विभागों के साथ मिलकर राशन कार्ड धारकों और राशन कार्ड में शामिल व्यक्तियों का सत्यापन भी सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले करण ठाकुर ने अवगत करवाया कि वित्त वर्ष 2025-26 में उचित मूल्य और अन्य दुकानों के 1594 निरीक्षण किए गए हैं, जिनमें 103 अनियमितताएं पाई गईं हैं। निरीक्षण के 26 मामलों में चेतावनी जारी की गई है और 14,600 रुपये की प्रतिभूति एवं मूल्यांतर राशि वसूल की गई है। बैठक में सदस्य सचिव एवं जिला नियंत्रित खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले करण ठाकुर, एआरसीएस सुरजीत सिंह, एफसीआई के डिपो इंचार्ज मानव शर्मा और हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक निशि कांत सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें