फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: झिकली त्यारी में स्कूल बंद होने से भड़के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 13 Sep 2024 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
होली (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र होली की राजकीय प्राथमिक पाठशाला झिकली त्यारी में ताला लटक गया है। इससे विद्यार्थियों को घर-द्वार शिक्षा नहीं मिल रही है। स्कूल बंद करने के सरकार के फैसले के खिलाफ शुक्रवार को स्कूल परिसर में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। सरकार से मांग की है कि इस स्कूल को बहाल किया जाए।
विज्ञापन

स्कूल बंद होने से जहां विद्यार्थियों की परेशानियां बढ़ी हैं, वहीं स्कूल में तैनात विधवा मिड-डे मील वर्कर से भी रोजगार छिन गया है। स्कूल बंद होने से अभिभावकों में रोष है। स्कूल प्रबंधन समिति, महिला मंडल पदाधिकारियों समेत पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया है।
एसएमसी के प्रधान नरेश कुमार, वार्ड सदस्य पंजला देवी, महिला मंडल की प्रधान निर्मला देवी, अमरीश कुमार, राकेश कुमार, रंजना देवी, रोशन लाल और अमित कुमार ने कहा कि स्कूल में प्री नर्सरी समेत नौ विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने के लिए पहुंच रहे हैं। अब विभाग इन बच्चों को अन्य स्कूलों में मर्ज करने जा रहा है। यह स्कूल काफी दूर है। ऐसे में जंगली जानवरों का खतरा रहता है। इसके अलावा नाले भी हैं। इनमें बारिश के दौरान जलस्तर बढ़ जाता है। स्कूल में तैनात मिड-डे मील वर्कर पर तीन बेटियों सहित एक बुजुर्ग सास के पालन-पोषण की जिम्मेवारी है। ऐसे में स्कूल बंद होने से उनकी नौकरी पर भी खतरा मंडरा गया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि उक्त स्कूल को बहाल किया जाए।
विज्ञापन

उधर, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी पुरुषोत्तम सिंह ने कहा कि उन्होंने हाल ही में ज्वाइन किया है। स्कूल में नौ बच्चे हैं। उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें