चंबा। केंद्र जोन चंबा-द्वितीय की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिढकुंड में हुई। इसमें 19 विद्यालयों के 212 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कबड्डी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरौर विजेता, सिल्लाघ्राट विद्यालय उपविजेता रहा। बैडमिंटन में पुखरी विद्यालय विजेता और मसरूंड विद्यालय उपविजेता रहा। कुश्ती के विभिन्न भार वर्गों में बरौर, सिल्लाघ्राट, जड़ेरा, कीड़ी और कुठेर के खिलाड़ियों ने श्रेष्ठता साबित की। वॉलीबाल प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजनगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पुखरी उप विजेता बना। प्रतियोगिता के समापन पर प्रधानाचार्य और आयोजन सचिव जगदीश कालिया ने विजेता टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर सिढ़कुंड विद्यालय की एसएमसी अध्यक्ष सुमन राधा ने खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई दी। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दीं।