फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चौगान की राह पर अतिक्रमण का पहरा, पैदल चलना भी दुश्वार

Sat, 10 Oct 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
कसाकड़ा मार्ग पर सड़क पर लगी दुकानदारी। संवाद
विज्ञापन
बस स्टैंड-कसाकड़ा-गांधी गेट मार्ग पर दुकानों का सामान और निर्माण सामग्री बनी बाधा
विज्ञापन

पुरानी कार्रवाई भी बेअसर, चेतावनी के बाद भी कब्जे, अब फिर जब्ती की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर में चौगान तक पहुंचने का अहम पैदल रास्ता अतिक्रमण की चपेट में है। बस स्टैंड से कसाकड़ा होते हुए गांधी गेट तक दुकानदारों का सामान और निर्माण सामग्री रास्ता घेरे हुए है।
इससे राहगीरों के लिए आवाजाही मुश्किल हो गई है। नगर परिषद की करीब दो माह पहले की कार्रवाई भी अतिक्रमण रोकने में कारगर साबित नहीं हुई।
उस दौरान सड़क पर रखा सामान जब्त किया गया था। दुकानदारों और फड़ीधारकों को दोबारा रास्ता न घेरने की शर्त पर सामान लौटाया गया, लेकिन कुछ समय बाद हालात फिर बिगड़ गए। अब पैदल चलने वालों को रास्ता तलाशते हुए आगे बढ़ना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चुराह, भरमौर, डलहौजी, भटियात और चंबा विधानसभा क्षेत्रों से कसाकड़ा स्थित न्यू बस स्टैंड पहुंचने वाले लोगों के लिए यह मार्ग चौगान तक जाने का प्रमुख रास्ता है। पैदल इस रास्ते से चौगान पहुंचा जा सकता है, जबकि बस से जाने पर करीब एक किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ता है।
उधर, नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने बताया कि प्रशासन और पुलिस के सहयोग से जल्द ही अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। बार-बार चेतावनी देने के बावजूद सड़क पर दुकानदारी सजाने वालों का सामान जब्त किया जाएगा।
-
अतिक्रमण के कारण पैदल चलना चुनौतीपूर्ण हो गया है। नगर परिषद कार्रवाई करती है, लेकिन धरातल पर इसका स्थायी असर दिखाई नहीं दे रहा है। - शादी लाल शर्मा

शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। दुकानों के बाहर रास्ते पर निर्माण सामग्री रखने से राहगीरों को परेशानी होती है। - डॉ. डीके सोनी

कसाकड़ा मोहल्ले में पहले छोटे चौपहिया वाहन और राहगीर आसानी से आवाजाही कर लेते थे। अब स्थिति बिगड़ गई है। नगर परिषद को इस ओर ध्यान देना चाहिए। - सुरेश कश्मीरी
विज्ञापन


गांधी गेट से कसाकड़ा स्थित न्यू बस स्टैंड की सीढ़ियों तक फड़ीधारकों के कारण रास्ते से गुजरना मुश्किल हो गया है। बुजुर्गों और महिलाओं को परेशानी होती है। - शिव चरण चंद्रा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें