बनीखेत (चंबा)। बट्ट आईटीआई बोंखरी मोड़ में शुक्रवार को सुजुकी मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से रोजगार मेला लगाया जाएगा।
बट्ट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन परवेज अली बट्ट ने बताया कि कंपनी हंसलपुर (गुजरात) प्लांट के लिए पुरुष अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लेगी। कैंपस इंटरव्यू में फिटर, डीजल मेकेनिक, मोटर मेकेनिक, टर्नर, मेकेनिस्ट, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, टूल एंड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, ट्रैक्टर मेकेनिक, पेंटर जनरल, इलेक्ट्रॉनिक्स, वायरमैन व शीट मेटल व्यवसायों में वर्ष 2018 से 2024 में उत्तीर्ण अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता दसवीं में 40 प्रतिशत अंक व आईटीआई पास के लिए 50 प्रतिशत अंक रखी गई है। आयु सीमा 18 से 24 वर्ष होनी चाहिए। अभ्यर्थी दसवीं व जमा के प्रमाण पत्र सहित आईटीआई उत्तीर्ण प्रमाण पत्र की तीन-तीन प्रतियां, 5 पासपोर्ट साइज फोटो, आधार और पैन कार्ड की तीन-तीन प्रतियां साथ लाएं। चयनित युवाओं को कंपनी 24550 रुपये (सीटीसी) देगी। संवाद