फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चार फीट के बीच वन्य जीवों की सुरक्षा में जुटे कर्मचारी

Mon, 05 Feb 2024 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के पांगी में गशत के दौरान वन विभाग के कर्मचारी।संवाद
विज्ञापन
चंबा। देश-दुनिया से कट चुके पांगी क्षेत्र में दो से चार फीट कर्मचारी वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए तैनात हैं। ये कर्मचारी रोजाना वर्दी पहनकर बर्फ के बीच पैदल चलकर जंगलों में गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

जंगलों में अवैध कटान से लेकर वन्य जीवों के होने वाले शिकार पर नजर रख रहे हैं। कड़ाके की ठंड में जहां आम लोगों के लिए घरों के निकलना मुश्किल हो रहा है, ऐसे हालातों में भी वन विभाग के कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात हैं।
इन कर्मचारियों को विभाग के सख्त निर्देश हैं कि जंगलों में सर्दी के मौसम में किसी प्रकार का अवैध कटान या शिकार नहीं होना चाहिए। वन खंड अधिकारी टीम के साथ सुबह-शाम जंगलों में गश्त कर रहे हैं। यही कारण है कि अभी तक पांगी के जंगलों में वन्य जीवों के शिकार का कोई मामला सामने नहीं आया है। वन मंडल अधिकारी पांगी सचिन शर्मा ने बताया कि विभाग के कर्मचारियों को जंगलों की सुरक्षा करने के लिए विशेष तौर पर निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें