चंबा के सिहुंता में बैठक के दौरान कुंजर महादेव कमेटी के पदाधिकारी।संवाद
सिहुंता (चंबा)। कुंजर महादेव मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने फैसला लिया है कि अगले वर्ष राधाष्टमी के शाही स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम किया जाएगा।
इसके लिए मंदिर परिसर से एक तरफ रास्ता बनाया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को आवाजाही करते समय भीड़ का सामना न करना पड़े। कुंजर महादेव मंदिर कमेटी की बैठक रविवार को मंदिर परिसर में हुई। इसकी अध्यक्षता कमेटी के प्रधान बचित्र सिंह कटोच ने की। बैठक के दौरान शाही स्नान के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। साथ ही आय-व्यय का ब्योरा भी रखा गया। बैठक में पदाधिकारियों ने बताया कि इस साल न्हौण के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही काफी ज्यादा रही। इस दौरान कुछ दिक्कतें पेश आईं। अगले साल श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष कार्य किए जाएंगे। इस मौके पर रंजीत सिंह, छज्जू राम, वीरभान सिंह, पवन कुमार, सुरेंद्र कुमार धीमान और सुभाष जरयाल मौजूद रहे।