फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कागजों तक ही सीमित रह पाया खज्जियार के बणी में बिजली सबस्टेशन

Sun, 07 Apr 2024 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
कागजों तक ही सीमित रह पाया खज्जियार के बणी में बिजली सबस्टेशन
विज्ञापन




खज्जियार के बणी गांव में बोर्ड ने सब स्टेशन के लिए किया है भूमि का चयन

ग्रामीण बोले, चार साल बीतने के बाद भी धरातल नहीं हो पाया कार्य शुरू, परेशानी



दो ब्लॉकों की करीब तीस पंचायतों को मिलना था इस सब स्टेशन का लाभ



डीके शर्मा

खज्जियार (चंबा)। विकास खंड मैहला और चंबा के तहत आती दो दर्जन पंचायतों में भरपूर बिजली आपूर्ति की पहल ठंडे बस्ते में है। खज्जियार के बणी में बिजली सब स्टेशन को लेकर डीपीआर तो बन चुकी है। मगर अभी तक यह कार्य शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में लोगों में काफी रोष है। फॉरेस्ट क्लीयरेंस के चलते यह मामला लटक गया है। ग्रामीणों ने बिजली बोर्ड पर आरोप लगाया है कि पिछले करीब चार सालों से इस मामले को लेकर कागजी कार्यवाही की जा रही है। जो चार साल का समय बीत जाने के बाद भी पूरी नहीं हो पाई है। ऐसे में सब स्टेशन का इंतजार बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों की इस समस्या को लेकर प्रदेश के अग्रणी समाचार पत्र अमर उजाला ने परिचर्चा की। इस दौरान ग्रामीणों ने बोर्ड के अधिकारियों पर लेटलतीफी बरतने का आरोप लगाया।

इनसेट



चार साल पहले सब स्टेशन को लेकर कदमताल बोर्ड के अधिकारियों ने शुरू की थी। मगर अब तक यह मामला कागजी औपचारिकताओं के बीच लटका है।



शैल्जा शर्मा, स्थानीय निवासी।

इनसेट

क्षेत्र की 24 पंचायतों में बिजली की समस्या है। अगर यह सब स्टेशन बन जाए तो ग्रामीणों को भरपूर बिजली मिलेगी। साथ ही किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।



विशाल कुमार, स्थानीय निवासी।



इनसेट

सरकार द्वारा बणी में विद्युत सब स्टेशन बनाने की पहल की है। मगर अभी तक धरातल पर कोई कार्य नहीं हो पाया है। बोर्ड इस बारे जल्द सकारात्मक पहल करें।

सुरजीत कुमार, स्थानीय निवासी।



इनसेट



चयनित जगह को ग्रामीणों ने बोर्ड के नाम भी कर दिया है। लेकिन बोर्ड के अधिकारियों द्वारा उचित कदम नहीं उठाए जा रहे है। इससे लोग बिजली की समस्या से जूझ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट

विद्युत बोर्ड के अधिशाषी अभियंता प्रवेश ठाकुर का कहना है कि यह मामला उनके ध्यान में है। कहा कि फॉरेस्ट क्लीयरेंस के लिए मामला भेजा गया है। जैसे ही स्वीकृति मिलती है तो आगे का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।



पंकज सलारिया



सोनू कुमार, स्थानीय निवासी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें