फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भघनपुरा में बिजली बहाल, लोगों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरोल (चंबा)। सरोल पंचायत में अंधड़ से गिरे पेड़ की वजह से बिजली बंद हो गई थी। भघनपुरा गांव में 23 घंटे विद्युत सप्लाई बंद रही। मंगलवार दोपहर बाद 3:00 बजे विद्युत सप्लाई सुचारु होने से लोगाें ने राहत की सांस ली। लोगों को अपने मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए पंचायत के अन्य मोहल्लों का रुख करना पड़ा। खैर, विद्युत सप्लाई सुचारु होने के बाद अब लोगों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों नीरज कालिया, निशांत, अनिल कुमार, मुकेश कुमार, रोशन कुमार, साहिल बेदी, पंकज कुमार, इशू, विवेक कुमार और दीक्षित ने बताया कि सोमवार दोपहर बाद अंधड़ के कारण चंबा-तीसा मार्ग पर सरोल में एक सूखा पेड़ गिरने से बिजली के तार टूट गए थे। सूचना मिलने के बाद बोर्ड के कर्मचारियों ने लाइन को दुरुस्त कर दिया लेकिन भघनपुरा में शाम को दोबारा बिजली सप्लाई बंद पड़ गई। देररात तक सप्लाई सुचारु होने की उम्मीद लिए लोग बैठे रहे लेकिन, सोमवार पूरी रात लोगों को बिना बिजली के ही गुजारनी पड़ी। मंगलवार दोपहर बाद ही सप्लाई सुचारु हो पाई।
विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता अजय कुमार ने बताया कि बिजली की तारों पर पेड़ गिरने से बिजली सप्लाई बंद हो गई थी, जिसे सुचारु करवा दिया था। भघनपुरा में तकनीकी खराबी अधिक होने से मंगलवार को कर्मचारियों ने मोर्चा संभालते हुए सप्लाई को सुचारु करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें