फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरीपुर और सरोल में छह घंटे गुल रही बत्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
सरोल (चंबा)। ग्राम पंचायत हरीपुर और सरोल में लगाए जा रहे बिजली के अघोषित कटों से लोग परेशान हो गए हैं। शनिवार को दोपहर 12 बजे गुल हुई बिजली शाम छह बजे तक बहाल नहीं हो पाई। इसके चलते लोगों को पूरा दिन बिना बिजली के समय काटना पड़ा। बारिश के चलते लोग अपने घरों में ही दुबके रहे। लोग अपने घरों में टीवी सहित अन्य बिजली से चलने वाले उपकरणों का इस्तेमाल नहीं कर पाए। लोगों का कहना है कि हरीपुर और सरोल में शनिवार को पहली बार बिजली गुल नहीं हुई बल्कि, बिजली के अघोषित कट लगने का सिलसिला कई दिन से चला हुआ है।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के शिकायत नंबर पर फोन करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। लोगों का कहना है कि गर्मियों का सीजन शुरू हो चुका है। गर्मियों में बिजली बाधित होने की संभावना कम रहती है लेकिन इन पंचायतों में गर्मियों के सीजन में ही बिजली के गुल होने की समस्या गंभीर हो गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सरोल और हरीपुर पंचायत में बिजली के अघोषित कट बंद किए जाएं। किसी कारणवश अगर बिजली की आपूर्ति बंद भी रखनी पड़े तो इसकी सूचना लोगों को समाचार पत्रों के जरिये पहले दी जाए। बीडीसी अध्यक्ष गुरुदेव सिंह ने बताया कि हरीपुर और सरोल पंचायतों में चल रही बिजली समस्या को लेकर वह जल्द बोर्ड के अधिशासी अभियंता को लिखित में शिकायत पत्र सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें