फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिले के 165 गांवों में बिजली गुल, छह सड़कों पर यातायात ठप

Fri, 01 Mar 2024 07:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 165 गांवों में बिजली गुल, छह सड़कों पर यातायात ठप
विज्ञापन

मौसम के बदले मिजाज के बाद पांगी और भरमौर की चोटियों पर ताजा बर्फबारी से बढ़ी ठंड
पांगी में 40, सलूणी और तीसा में 6-6, भरमौर में 2 और चंबा में एक ट्रांसफार्मर पड़ा है बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी और भरमौर की ऊपरी चोटियों में 12.7 और 20.32 सेंटीमीटर और किलाड़ मुख्यालय में 5.08 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी हुई। दिन भर जिले के निचले क्षेत्रों में बारिश का क्रम जारी रहा। इससे ठंड बढ़ गई है। शुक्रवार को पांगी में बर्फबारी के बीच विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जिले के 165 गांवों में पहले से ही विद्युत आपूर्ति बंद है। साथ ही छह मार्ग अभी तक यातायात के लिए सुचारू नहीं हो पाए हैं। जिले में चौथी बार बदले मौसम के मिजाज के चलते शुक्रवार को पांगी मुख्यालय किलाड़ में जहां 5.08 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। पांगी की ऊपरी चोटियों हुड़ान भुटोरी, चस्क भुटोरी, सुराल भुटोरी, कुलाल, थांदल और मूर्छ गांवों में 12.7 से 20.32 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी हुई। जमा दो की अंग्रेजी परीक्षा देने के लिए विद्यार्थी बर्फ में चलकर स्कूलों तक पहुंचे और आसमान से गिरते बर्फ के फाहों के बीच परीक्षा देकर घर लौटे।
विज्ञापन

भरमौर के तहत मणिमहेश, कुगति, चौबिया, सुप्पा, बडग्रां, तुंदा, घटोर, क्वारसी, भरमाणी माता मंदिर, कार्तिक स्वामी मंदिर के इर्द-गिर्द 12.7 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। जिले के 165 गांवों में अंधेरा पसरा है। पांगी में 40, सलूणी और तीसा में 6-6, भरमौर में 2 और चंबा में एक ट्रांसफार्मर बंद हैं। उधर, उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को भी येलो अलर्ट जारी किया है। लोग बेवजह नदी-नालों और खड्डों समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न जाएं। पटरी से उतरीं सेवाओं को सुचारू करने के लिए विभागीय टीमें डटी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें