फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिले के 171 गांवों में बहाल नहीं हो पाई बिजली

Thu, 29 Feb 2024 07:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 171 गांवों में बहाल नहीं हो पाई बिजली
विज्ञापन

पांगी में 40 सड़कों पर बंद पड़ा यातायात, पटरी पर नहीं लौटा जनजीवन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में 171 गांवों में अभी भी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। विद्यार्थी मोमबत्ती की रौशनी में सालाना परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। विद्युत बोर्ड के कर्मचारी एक से दो फीट बर्फ के बीच भी व्यवस्था बहाल करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

वहीं, जनजातीय क्षेत्र पांगी के 6 मार्गों पर यातायात ठप है। जनजातीय क्षेत्र पांगी के 40, सलूणी के 7, तीसा के 6, चंबा में 3, और भरमौर में एक ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं। हालांकि, विद्युत बोर्ड प्रबंधन के अधिकारियों-कर्मचारियों की ओर से अपने स्तर पर बिजली लाइनों को सुचारू करवाने में डटे हैं। विद्युत सप्लाई के बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर विद्यार्थियों और गृहणियों को परेशानियां उठानी पड़ रही है। शुक्रवार और शनिवार को मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के तहत जिले के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जिला प्रशासन की ओर से जारी की गई है। लिहाजा, प्रशासन ने लोगाें से बर्फबारी और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में तथा ऊपरी और पहाड़ी भागों, नदी-नालों और खड्डों में न जाने की लोगों को सलाह दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें