फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नहीं भरा 4.5 लाख रुपये का बिल, सिहुंता में 135 उपभोक्ताओं के काट जाएंगे बिजली कनेक्शन

Wed, 23 Apr 2025 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। बिजली बिलों का भुगतान न करने पर विद्युत उपमंडल सिहुंता के तहत आने वाले 135 उपभोक्ताओं पर बिजली बोर्ड ने सख्ती शुरू कर दी है। इन उपभोक्ताओं पर करीब 4.5 लाख रुपये की राशि बकाया है। लगातार चेतावनी और नोटिस देने के बावजूद जब उपभोक्ता बिल जमा नहीं कर पाए तो अब बोर्ड ने उनके कनेक्शन अस्थाई रूप से काटने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड ने उपभोक्ताओं को अंतिम मौका देते हुए 30 अप्रैल तक बिल जमा करने का समय दिया है। अगर तय समयसीमा तक बकाया राशि अदा नहीं की गई, तो कनेक्शन स्थायी रूप से काट दिए जाएंगे। फिर दोबारा कनेक्शन लेने के लिए न सिर्फ पूरा बकाया चुकाना होगा, बल्कि अतिरिक्त 250 रुपये भी अदा करने होंगे।
बोर्ड के सहायक अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि इन उपभोक्ताओं को कई बार मौखिक और लिखित रूप से अवगत करवाया गया, लेकिन भुगतान न होने से अब कार्रवाई जरूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि इनमें कई दुकानदार और मकान मालिक शामिल हैं, जो जानबूझकर बिल अदा नहीं कर रहे हैं, जिससे बोर्ड को राजस्व नुकसान उठाना पड़ रहा है। बोर्ड ने चेतावनी दी है कि अब किसी भी बकायेदार के साथ नरमी नहीं बरती जाएगी और समय रहते भुगतान नहीं करने वालों को कड़े कदमों का सामना करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें