चंबा विद्युत उपमंडल चंबा द्वितीय द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के 174 विद्युत उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन अस्थायी तौर पर काटने संबंधित आदेश जारी कर दिए हैं। इन आदेशों के जारी होने के बाद उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है। हैरानी की बात तो यह है कि विद्युत बोर्ड की डिफाल्टर सूची में जहां घरेलू व कॉमर्श्यल उपभोक्ता शामिल हैं तो वहीं दो सरकारी विभाग भी बिजली बिल जमा करवाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। ऐसे में बोर्ड की ओर से विद्युत कनेक्शन को अस्थायी तौर पर काटने के आदेश जारी कर दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बोर्ड द्वारा उक्त उपभोक्ताओं से करीब आठ लाख 13 हजार रुपये की राशि वसूलनी है।
विद्युत बोर्ड उपमंडल-द्वितीय के सहायक अभियंता अजय कुमार ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 174 विद्युुत उपभोक्ताओं के कनेक्शन अस्थायी तौर पर काटने संबंधित आदेश जारी कर दिए हैं।