फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तेलका क्षेत्र में बिजली और पानी की आपूर्ति ठप, ग्रामीण परेशान

Sun, 31 Aug 2025 04:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। उप तहसील तेलका क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। क्षेत्र के गांव जलेई, कंडेरी, सगोटी-1, सगोटी-2 और जतरण में पांच ट्रांसफॉर्मरों के खराब होने से बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली गुल रहने से ग्रामीणों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बेकार हो गए हैं और मोबाइल बंद होने से लोग अपनों से संपर्क तक नहीं कर पा रहे।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि भारी बारिश ने व्यवस्थाओं को पूरी तरह चरमराकर रख दिया है। वहीं, बारिश से कई स्थानों पर जल शक्ति विभाग की पाइपलाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। द्रेकड़ी मुख्य पेयजल लाइन, घईका छम्बर पाइपलाइन, हालेला, अथेड़, मौड़ा-प्रथम और मौड़ा-द्वितीय गांवों की पाइपलाइनें टूटने से आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। इससे ग्रामीणों को पीने के पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पाइपलाइन रिपेयर का कार्य तेजी से किया जा रहा है और जल्द आपूर्ति बहाल होगी। वहीं, विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता रविंद्र जरयाल ने कहा कि ट्रांसफार्मरों की मरम्मत युद्धस्तर पर जारी है और बिजली आपूर्ति शीघ्र बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें