फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिले के चार ग्रामीण रूटों पर दौड़ीं इलेक्ट्रिक बसें

Sun, 20 Sep 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
सवारियों से भरी ई- बस : संवाद
विज्ञापन
खटारा डीजल बसों से मिली राहत, करीब 180 किलोमीटर का औसत दे रही नई बसें
विज्ञापन

डीजल खर्च घटेगा, प्रदूषण पर भी लगेगी लगाम
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। लंबे समय से पुरानी और खटारा बसों के सहारे सफर कर रहे ग्रामीणों को अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है। रविवार को चंबा की सड़कों पर नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो गया।
चार ग्रामीण रूटों चंबा-खज्जियार, चंबा-बगोड़ी, चंबा-लंगेरा और चंबा-नगोड़ी पर बसें दौड़ीं। नई बसों के संचालन से ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों में खुशी है।
विज्ञापन

इन रूटों पर लंबे समय से पुरानी डीजल बसें चल रही थीं। कई बार बसों के बीच रास्ते में खराब होने से यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ता था। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में सीमित बस सेवाओं के कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी। अब नई बसों के संचालन से यात्रियों को समय पर और सुविधाजनक परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है।
इलेक्ट्रिक बसें करीब 180 किलोमीटर का औसत देने में सक्षम हैं। इससे डीजल की खपत कम होने के साथ परिवहन निगम के खर्च में भी बचत होगी। वहीं, डीजल बसों की तुलना में प्रदूषण कम होने से पर्यावरण को भी लाभ मिलेगा। पहाड़ी और ग्रामीण रूटों पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन यात्रियों के लिए नई सुविधा के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन

एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि चार ग्रामीण रूटों पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। इससे यात्रियों को पुरानी बसों के बार-बार खराब होने की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही डीजल खर्च में बचत और प्रदूषण में कमी आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें