फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आज मिलेंगे चुनाव चिह्न, नाम वापसी का भी आखिरी मौका

Thu, 14 May 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की 319 पंचायतों में 8443 उम्मीदवारों ने भरी है चुनावाी हुंकार
विज्ञापन


छंटनी में 38 नामांकन हुए रद्द, दावेंदारों का चुनाव लड़ने का सपना टूटा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले की 319 पंचायतों में होने जा रहे पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों में नाम वापसी का शुक्रवार को अंतिम मौका होगा। शाम के समय सभी प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

साथ ही चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिए जाएंगे। चुनाव चिह्न मिलने के बाद प्रत्याशियों का प्रचार अभियान रफ्तार पकड़ेगा। गत दिनों हुई छंटनी प्रक्रिया के दौरान 36 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द हो चुके हैं। इनमें प्रधान पद के छह, उप प्रधान पद के सात, वार्ड सदस्य के 21, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य का एक-एक नामांकन रद्द हुआ है। जिले में अब चुनाव मैदान में 8443 उम्मीदवारों के नामांकन वैद्य पाए गए हैं। लिहाजा, अब नाम वापसी की प्रक्रिया शुक्रवार को भी जारी रहेगी। अगर कोई भी उम्मीदवार अपना नाम वापस नहीं लेता है तो इन्हीं प्रत्याशियों के बीच चुनाव होगा। गौरतलब है कि एक तरफ जहां नगर परिषद चुनावों को लेकर शुक्रवार तीन बजे के बाद प्रचार थम जाएगा। दूसरी तरफ, पंचायतों में प्रचार अभियान रफ्तार पकड़ेगा। पंचायतों में तीन चरणों में चुनाव होंगे। इसके लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि चुनावों को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें