फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आटा चक्की मशीन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Mon, 09 Feb 2026 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। भरमौर के जांघी गांव में आटा चक्की मशीन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मान सिंह (68) निवासी जांघी के रूप में हुई है। मेडिकल कॉलेज चंबा में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मान सिंह घर में आटा चक्की चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर करीब दो बजे के करीब क्षेत्र में बिजली नहीं थी। इस दौरान वह चक्की में कुछ कार्य कर रहा था। इस बीच बिजली आने से उसने चक्की शुरू की तो उसके कपड़े मशीन में फंस गए और इसकी चपेट में आने, उसकी मौत हो गई। इसके बाद जब परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो खून से लथपथ शव देखा। ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधि और पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। बताया जा रहा है कि मृतक के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। इसमें से अब सबसे छोटे बेटे की शादी होना ही बाकी है।
पंचायत प्रधान सुभाष चंद ने बताया कि क्षेत्र में हादसे में मान सिंह की दर्दनाक मौत से पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है। वहीं, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें