फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलेई गांव में वृद्ध व्यक्ति ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। उपतहसील तेलका के तहत आने वाली ग्राम पंचायत सेरी के मंडलेई गांव में एक बुजुर्ग ने आत्महत्या कर ली। यह घटना मंगलवार दोपहर ढाई बजे की है। मृतक की पहचान माधो राम पुत्र अरबी निवासी द्रभेरण के रूप में हुई है। वहीं मृतक के बेटे ने गांव के एक व्यक्ति पर फोन से पिता को धमकाने का आरोप लगाते हुए उसे गिरफ्तार करने की मांग उठाई है। बुधवार को मेडिकल कॉलेज चंबा में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में हरि सिंह ने बताया कि बीते कुछ दिन से उनके पिता माधो राम उसके घर मंडलेई में रहने के लिए आए हुए थे। मंगलवार को जब वह काम से घर लौटा तो अपने पिता माधो राम को केबल तार से लटका हुआ पाया। उसने तुरंत पंचायत प्रतिनिधि और पुलिस चौकी तेलका में इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस चौकी तेलका के प्रभारी अरविंद कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने घटना का जायजा लेने के बाद परिजनों के बयान कलमबद्ध कर लिए। मृतक के बेटे हरि सिंह ने बताया कि सात दिन से उनके पिता उसके पास रहने के लिए आए हुए थे। उन्हें द्रभेरण गांव का एक व्यक्ति लगातार फोन कर धमका रहा था। इसकी वजह से ही उसके पिता ने आत्महत्या की है। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान के आधार पर व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डीएसपी सलूणी मयंक चौधरी ने घटना की पुष्टि की है। कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें