संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। कोविड-19 संकट के चलते अब एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा की दाखिला फार्म जमा करवाने की तारीख को 30 अप्रैल से बढ़ाकर 30 मई कर दी है। प्रवेश परीक्षा के लिए दाखिला फार्म की तिथि बढ़ाए जाने से छात्रों सहित उनके अभिभावकों ने भी राहत की ही सांस ली है।
हिमाचल प्रदेश में शैक्षणिक स्तर 2020-21 में छठी कक्षाओं के दाखिले के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए प्रवेश प्रपत्र भरने की तारीख 30 अप्रैल थी।
इसे एजूकेशन सोसायटी ने बढ़ा करके 30 मई किया है। कोविड-19 के कारण समस्त देश में लॉकडाउन होने के ज्यादातर अभिभावक यह प्रवेश प्रपत्र नहीं भर पाए थे।
आवासीय आयुक्त पांगी सुखदेव सिंह राणा ने कहा कि परीक्षा के लिए संबंधित वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में परीक्षा से संबंधित प्रोस्पेक्ट्स 30 मई तक प्राप्त किए जा सकेंगे और 30 मई तक प्रधानाचार्य के कार्यालय जमा करवाए जा सकेंगे।
उन्होंने कहा कि अधूरा और अंतिम तिथि के बाद भरा फार्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा पहले 14 जून को होनी तय हुई थी। मगर कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन के कारण इसे 28 जून किया गया है।