फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बिजली चोरी करते पकड़े आठ उपभोक्ता, 45,500 रुपये जुर्माना

Sat, 14 Oct 2023 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी के आठ उपभोक्ताओं को बिजली बोर्ड ने बिजली की चोरी करते पकड़ा है। बोर्ड ने इन उपभोक्ताओं को 45,500 रुपये जुर्माना किया है।
विज्ञापन

इसके अलावा चोरी के लिए इस्तेमाल किया गया सर्विस तार भी बोर्ड ने जब्त कर लिया है। बिजली बोर्ड ने जिले भर में बिजली की चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया है। इसके तहत रोजाना बोर्ड की टीमें विभिन्न इलाकों में निरीक्षण कर बिजली सप्लाई की जांच कर रही हैं। कई लोग ऐसे मिल रहे हैं, जो बिजली के तारों में कुंडी लगाकर अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल करते हुए पकड़े गए हैं। बोर्ड की टीम ने शुक्रवार को डियूर, भांदल और सलूणी में कई जगह छापा मारा। इस दौरान आठ लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया।

बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए उपभोक्ताओं को हिदायत दी गई कि दोबारा ऐसा करते पकड़े गए तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उनके बिजली मीटर भी उखाड़े जा सकते हैं। बिजली चोरी से कई इलाकों में लौ वोल्टेज की समस्या सामने आ रही थी। इसके समाधान के लिए बोर्ड ने बिजली चोरी करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिले भर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सलूणी में बोर्ड की टीमों ने 350 कनेक्शन की जांच की। इनमें 25 उपभोक्ताओं को लोड बढ़ाने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि बिजली की चोरी करते आठ लोगों को पकड़ा गया है। इन लोगों को जुर्माना लगाया गया है। जो भी व्यक्ति बिजली की चोरी करेगा, उसके खिलाफ बोर्ड कड़ी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें