फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बसों का टोटा दूर करने भेजीं आठ, चार ने पहुंचते ही मांगी मरम्मत

Thu, 10 Sep 2026 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा डिपो की जरूरत के बीच दूसरे डिपो से आई खेप में भी आधी बसें संचालन के लायक नहीं
विज्ञापन

12 से 16 लाख किलोमीटर दौड़ चुकीं बसों से चल रहा काम

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा डिपो में यात्रियों को बसों की कमी से राहत देने के लिए निगम ने दूसरे डिपो से आठ बसें भेजीं, लेकिन यहां पहुंचते ही इनकी भी परीक्षा हो गई।
निरीक्षण में आठ में से केवल चार बसें ही सड़क पर उतारने योग्य मिलीं। बाकी चार बसों को संचालन से पहले मरम्मत की जरूरत है। यानी बसों की कमी दूर करने आई खेप की आधी ताकत कार्यशाला में ही अटक गई।
चंबा डिपो लंबे समय से उम्रदराज बसों के सहारे सेवाएं चला रहा है। यहां कई बसें 12 से 16 लाख किलोमीटर तक दौड़ चुकी हैं। लगातार सफर और अधिक दूरी तय कर चुकी बसों में तकनीकी खराबी आने से इनके बार-बार मरम्मत में जाने की नौबत आती रहती है। इसका असर ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों की बस सेवाओं पर सबसे ज्यादा पड़ रहा है।
विज्ञापन

दूसरे डिपो से बसें मंगवाने की प्रक्रिया इसी कमी को पूरा करने के लिए शुरू की गई थी। आठ बसें पहुंचने के बाद उम्मीद थी कि ग्रामीण मार्गों पर सेवाएं मजबूत होंगी, लेकिन चार बसों के मरम्मत योग्य निकलने से तत्काल उपलब्धता आधी रह गई। संचालन योग्य चार बसों को जरूरत के अनुसार विभिन्न मार्गों पर लगाया जाएगा। बाकी बसों के मरम्मत के बाद ही सड़क पर लौटने की उम्मीद है।
नगरोटा बगवां डिपो से चंबा के लिए दो बसें मांगी गई थीं, लेकिन वहां से केवल एक बस ही भेजी गई। इससे चंबा डिपो में बसों की वास्तविक जरूरत और उपलब्धता के बीच का अंतर भी सामने आता है।
विज्ञापन


12-14 लाख किलोमीटर चलीं बसें अब अनुपयुक्त
चंबा डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने बताया कि डिपो में कई बसें 12 से 14 लाख किलोमीटर तक चल चुकी हैं और अब संचालन के लिए उपयुक्त नहीं हैं। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दूसरे डिपो से बसें मंगवाई जा रही हैं। आठ बसों में चार संचालन के लिए फिट हैं, जबकि अन्य की मरम्मत करवाई जा रही है। निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने बताया कि चंबा के लिए अब तक 10 बसें भेजी जा चुकी हैं। पांच और बसें भेजी जाएंगी। चार्जिंग केंद्र स्थापित होने के बाद चंबा को 10 विद्युत बसें भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें