फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सूअरों-बंदरों से फसल बचाने के लिए लगाने पड़ रहे पुतले

Thu, 25 Dec 2025 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में बारिश न होने के कारण किसान चिंतित हैं। अब जंगली सूअर और बंदरों के बढ़ते आतंक ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है। गेहूं और मटर की तैयार होती फसलों को नुकसान से बचाने के लिए किसान खेतों में पुतले लगाकर निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि रात के समय सूअर खेतों में घुसकर फसल को रौंद देते हैं, जबकि दिन में बंदरों के झुंड नुकसान पहुंचा रहे हैं। फसल बचाने के लिए किसानों को दिन-रात खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है।
किसान भजन सिंह, उत्तम सिंह, किशन चंद, बिहारी लाल और चतर सिंह ने बताया कि कुछ फसल उगने लगी तो उसे सुअर और बंदर तबाह करने में लगे हैं। हम खेती पर ही निर्भर हैं। एक तरफ बीज महंगा है तो दूसरी तरफ इतनी मेहनत के बाद भी भविष्य की चिंता हो रही है। उधर, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. भूपेंद्र सिंह का कहना है कि जंगलों जानवरों से फसल को बचाने के लिए किसान विभाग के पास खेतों में कांटेदार तार लगाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें