फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल आने वाले बच्चों के स्वास्थ्य की रखें पूरी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। कोरोना महामारी के बीच सरकारी स्कूलों में पढ़ाई शुरू होने के बाद उच्च शिक्षा विभाग अलर्ट हो गया है। शिक्षा विभाग ने ग्रीष्मकालीन सत्र के 83 स्कूलों को बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी रखने के आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही जिला के सभी स्कूलों को कोविड से संबंधित एसओपी का कड़ाई के साथ पालन करने की हिदायत दी है। अगर कोई भी बच्चा बुखार, खांसी व गले के दर्द से ग्रसित हो तो उसके बारे में उपनिदेशक कार्यालय में सूचना देने को कहा गया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को जानकारी देनी होगी ताकि समय रहते बच्चे का कोविड टेस्ट करवाया जा सके।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते दिनों साच स्कूल में एक 13 वर्षीय छात्रा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। इसके चलते विभाग ने स्कूल को दो दिन बंद कर दिया है। साथ ही सात दिनों तक बच्चों को होम आइसोलेट कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां सैंपलिंग भी की जा रही है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा देवेंद्र पॉल ने बताया कि ग्रीष्मकालीन सत्र के 83 स्कूलों को बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी रखने के आदेश जारी कर दिए हैं। निर्देशों की पालना स्कूल प्रमुख सुनिश्चित बनाएंगे। साथ ही विभाग के कार्यालय को भी जानकारी प्रेषित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें