फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हमीरपुर में 6 जून को होगा शिक्षा एवं उद्यमिता नवदिशा सम्मेलन

Thu, 28 May 2026 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बचत भवन हमीरपुर में 6 जून को शिक्षा एवं ग्रामीण उद्यमिता नवदिशा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन का आयोजन वीनस फाउंडेशन और फिजिक्सवाला के सहयोग से जिला प्रशासन के माध्यम से किया जा रहा है।
विज्ञापन

सम्मेलन में जिलेभर की छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर प्रदान करने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के उद्यमियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य जिले की लड़कियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और भविष्य की संभावनाओं के अनुरूप तैयार करना है। 6 जून को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक के सत्र में छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं और कॅरिअर संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, दोपहर 2 से साढ़े 3 बजे तक ग्रामीण क्षेत्रों के उद्यमियों, विशेषकर महिलाओं और युवाओं को उद्यमिता के क्षेत्र की विभिन्न संभावनाओं से अवगत कराया जाएगा। उपायुक्त ने इच्छुक महिलाओं और छात्राओं से सम्मेलन में भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें