फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 घंटों से हो रही बारिश से लोक निर्माण विभाग को 85 लाख का नुकसान

Fri, 18 Mar 2016 03:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
विज्ञापन
बार‌िश से क्ष‌त‌िग्रस्त पक्काटाला रोड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
72 घंटों से जारी बारिश से चंबा में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। सड़क, पेयजल और परिवहन व्यवस्था चरमरा गई है। सभी विभाग मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं साथ ही बारिश से हुए नुकसान का आकलन भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग ने निदेशालय भेजने के लिए एक रिपोर्ट तैयार की है। जिसमें बारिश की वजह से भारी क्षति दर्शाई गई है। साथ ही विभाग ने मौसम जल्द साफ न होने की स्थिति में नुकसान के और अधिक बढ़ने की भी संभावना जताई है। चंबा में तीन दिन से हो रही बारिश की वजह से लोक निर्माण विभाग चंबा मंडल को 85 लाख रुपये का नुकसान हो चुका है। यह नुकसान विभाग ने अपने अंतर्गत आते चंबा एक व दो, तीसा व तरेला सब डिविजन से जुटाए आंकड़ों के आधार पर दर्शाया है। बारिश और खराब मौसम की वजह से मुख्य मार्गों समेत संपर्क मार्गों पर ल्हासे गिरे हैं। जबकि कई जगह डंगे भी धंस गए हैं। जिन्हें नए सिरे से लगाना पड़ेगा।

विभाग को सबसे ज्यादा नुकसान तीसा और तरेला सब डिविजन के अंतर्गत हुआ है। जहां पर विभाग के अंतर्गत आती लगभग हर सड़क बारिश की वजह से प्रभावित हुई है। तो वहीं इससे आम लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ी है। उधर, लोनिवि चंबा के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि लोनिवि ने सड़कों का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। कुछेक संपर्क मार्ग खासे क्षतिग्रस्त हुए हैं। जिन पर शीघ्र ही वाहनों की आवाजाही सुलभ कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें