चंबा में बालू पुल पर पास लगा वाहनों का जाम।संवाद
चंबा। बालू के पास एनएच कार्य के दौरान रोजाना जाम लग रहा है। ऐसे में कुछ कई तक वाहनों के जाम की लंबी कतारें लग रही हैं।
हैरानी की बात है कि परिचालकों को अपनी बसों से उतरकर कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाना पड़ रहा है। सुबह के समय रोजाना एनएच पर कार्य के कारण जाम लगता है। ऐसे में विद्यार्थी सहित नौकरी पेशा लोगों को अपने गंत्वयों तक पहुंचने के लिए देरी हो जाती है। लोगों में राज कुमार, हरीश कुमार, विनोद, अंकज, रोहित, मनोज कुमार का कहना है कि हर दिन यहां कई देर तक जाम में फसना पड़ रहा है। यहां न कोई पुलिस कर्मी तैनात होता है। परिचालकों को खुद बस से उतरकर जाम बहाल करना पड़ता है। लोगों ने पुलिस अधीक्षक से मांग उठाई है कि बालू के पास पुलिस जवान की तैनाती करवाई जाए। संवाद
भटियात में छात्रों को दिलाई मतदान की शपथ
चुवाड़ी (चंबा)। स्वीप टीम भटियात ने मिशन 414 के तहत वोटर जागरूकता बढ़ाने के लिए शपथ कार्यक्रम का आयोजन भटियात के विभिन्न शिक्षा संस्थानों में किया। स्वीप टीम की तरफ से पंकज सूद पे पोलिंग बूथ तला में युवाओं को शपथ दिलाई। अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया और मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान की शपथ दिलवाई। इस मौके पर एसडीएम पारस अग्रवाल ने छात्रों को संदेश दिया कि वे अपने साथ 10 और लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करें। पहली बार मतदान करने वाले युवा देश को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए मतदान करें। इस मौके पर बीएलओ सरनो राम आंगनबाड़ी वर्कर आशा देवी वार्ड मेंबर, पंचायत प्रधान एवं उप प्रधान उपस्थित रहे। स्वीप टीम की तरफ से अंजली, मीनल, नीतू ,बलवान सिंह, पंकज सूद और मनोहर लाल ने कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। इस मौके पर हस्ताक्षर अभियान, नारा लेखन जैसी गतिविधियां की गई। विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रभारी व अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। संवाद