फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मौसम में बदलाव से सर्दी-जुकाम और बुखार ने जकड़े जिले के लोग

Mon, 02 Sep 2024 09:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा मेडिकल कॉलेज की चौथी मंजिल के मेडिसन वार्ड़ में उपचाराधीन एक बैड पर दो मरीज।संवाद
विज्ञापन
चंबा। मौसम में आ रहे बदलाव के चलते चंबा में लोगों को सर्दी-जुकाम और बुखार ने जकड़ लिया है। मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन वार्ड और ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन

रोजाना मेडिकल कॉलेज में 15 से 20 मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। ये सर्दी-जुकाम या बुखार से पीड़ित हैं। सोमवार को भी मेडिसिन ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी लाइनें लगी रहीं। कई मरीज सीढि़यों पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। सुबह से शाम होने तक ओपीडी के बाहर इसी तरह मरीजों की लंबी लाइनें लगी रहीं। मौजूदा समय में मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन वार्ड में 60 बिस्तरों में 83 मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें अधिकतर मरीज सर्दी-जुकाम और बुखार से पीड़ित हैं। इनमें महिलाओं की तुलना में पुरुष मरीजों की संख्या अधिक है। कई बिस्तर पर दो-दो मरीज लिटाए गए हैं।

25 अगस्त को मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन वार्ड में 19 मरीज भर्ती किए गए। 26 को 20, 27 को 21, 28 को 21, 29 को 26, 30 को 19, 31 को 16 और एक सितंबर को 14 मरीज भर्ती किए गए। ये मरीज गंभीर रूप से सर्दी-बुखार से पीड़ित थे। ओपीडी में दर्जनों सामान्य मरीजों को दवाई देकर घर भेजा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग भी लोगों को जागरूक कर रहा है। बताया जा रहा है कि मौसम में बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ सकता है। इसलिए वे ऐसे मौसम में अपने खान-पान और अन्य बातों पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन

अस्पताल में ऐसे मरीजों के इलाज के लिए प्रबंधन ने पहले ही जरूरी दवाइयां उपलब्ध कर रखी हैं। वार्ड स्टाफ को मरीजों की देखभाल के निर्देश दिए गए हैं।

चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर बिपन ठाकुर ने बताया कि मौसम में हो रहे बदलाव के कारण लोग, सर्दी-जुकाम और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे मरीजों की संख्या मेडिकल कॉलेज में बढ़ रही है। उनके इलाज की पूर्ण व्यवस्था अस्पताल में की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें