फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ऑनलाइन नकल के लिए परिवार रजिस्टर बनाने का सर्वे पूरा

Mon, 02 Sep 2024 09:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर में ऑनलाइन परिवार रजिस्टर बनाने के लिए सर्वे पूरा हो गया है। लोक मित्र केंद्र की टीम ने घर-घर जाकर लोगों का डाटा एकत्रित कर सर्वे पूरा कर लिया है। शहर के 5065 परिवारों को ऑनलाइन परिवार नकल मिलेगी।
विज्ञापन

आगामी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद लोगों को बताया जाएगा कि किस तरह ऑनलाइन परिवार नकल के लिए आवेदन किया जाएगा। लगभग छह माह तक यह सर्वे चलता रहा। लोक मित्र केंद्र की टीम के साथ वार्ड पार्षद भी शामिल थे।
बता दें कि पिछले वर्ष शहरी विकास निदेशालय ने परिवार रजिस्ट्रेशन एप लांच की है। इसके माध्यम से परिवार का ऑनलाइन रजिस्टर बनेगा। इसमें चंबा शहर के हर परिवार का रिकॉर्ड अपलोड किया जाना है। इसके लिए नगर परिषद ने लोक मित्र केंद्र को सर्वे करने का जिम्मा सौंपा गया था। लोक मित्र केंद्र की दो- दो टीमें चंबा शहर के हर वार्ड में सर्वे करने में डटी रहीं। सर्वे के दौरान टीम ने परिवार के हर सदस्य की जानकारी एकत्रित की और उसे मोबाइल एप पर अपलोड किया। लगभग छह माह तक यह सर्वे चलता रहा। इस दौरान टीम ने 5065 परिवारों का परिवार रजिस्ट्रर बनाने के लिए डाटा एकत्रित कर लिया है। परिवार रजिस्टर बनने के बाद लोगों को एक तरफ कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेगे। वार्ड पार्षदों की रिपोर्ट की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

नगर परिषद की अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने कहा कि लोक मित्र केंद्र की टीम ने सर्वे पूरा कर लिया है। अब ऑनलाइन नकल उपलब्ध करवाने के लिए जल्द ही आगामी औपचारिकताएं भी पूरी की जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें