भरमौर (चंबा)। शराब के नशे में धुत्त व्यक्ति की ओर से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला पुलिस के पास पहुंचा है।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में काहन सिंह निवासी रूंगड़ी ने बताया कि 23 अप्रैल शाम 4:00 बजे वह पिकअप वाहन के साथ पूलन पहुंचा। इस दौरान सड़क की दूसरी ओर सनी कुमार स्कूली विद्यार्थियों के साथ आ रहा था। सड़क की दूसरी ओर गंदे पानी के गड्ढे थे, इसलिए उसने पिक-अप की गति धीमी कर दी। जब वह वहां रुका तो नशे में धुत्त सनी कुमार ने उसके रास्ते में रुकावट पैदा करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। उधर, पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। संवाद