फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा में ड्रोन की उड़ान से नशे पर लगाम

Fri, 17 Apr 2026 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा पुलिस निगरानी के चलते चामुंडा माता मंदिर परिसर औरमंदिर की ड्रोन से ली गई फोटो।स्रोत विभा
विज्ञापन
शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तीसरी आंख रख रही पैनी नजर
विज्ञापन

अपराध को रोकने के लिए पुलिस ने चुना आधुनिक तरीका
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तीसरी आंख संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रख रही है।
जमीन से सैकड़ों मीटर दूर आसमान में उड़ रहा ड्रोन शहर के उन सभी तमाम इलाकों में निगरानी कर रहा है जहां नशे से जुड़ीं गतिविधियां होने की संभावना रहती है। जो भी इस निगरानी के दायरे में गलत गतिविधि करता नजर आया, पुलिस उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। आधुनिकता के दौर में चंबा पुलिस ने भी अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आधुनिक तरीका ढूंढ निकाला है। ड्रोन के जरिये शहर के सभी स्थानों पर नजर रखी जा रही है। जैसे ही कोई गतिविधि इसमें कैद होगी तो पुलिस की टीम तुरंत वहां जाकर अपनी कार्रवाई को अंजाम देगी। चामुंडा मंदिर की सीढि़यां, सूही माता मंदिर परिसर, भटालवां मंदिर परिसर और नर सिंह मंदिर सहित कई अन्य इलाकों में ड्रोन के जरिये पुलिस ड्रोन से नजर रख रही है। इन स्थानों पर नशेड़ियों से लेकर मजनुओं का जमावड़ा रहता है। ये कई बार पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग जाते थे। अब ड्रोन की नजर से नहीं बच पाएंगे। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य शहर को नशा मुक्त बनाना और युवाओं को इस जाल से बचाना है। ड्रोन से प्राप्त फुटेज के आधार पर पुलिस त्वरित कार्रवाई कर रही है और संदिग्धों पर शिकंजा कस रही है। नशे के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें