फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग का शैड्यूल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण चंबा ने जनवरी माह के ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी चंबा ओंकार सिंह ने बताया कि 2 और 21 जनवरी को चंबा, 1 जनवरी को बनीखेत और 20 जनवरी को चुवाड़ी में ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। जिन लोगों ने ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए आवेदन किया है, वे उपरोक्त तारीख को संबंधित स्थानों में पहुंचकर ड्राइविंग टेस्ट दे सकते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा 3 व 22 जनवरी को चंबा, 1 जनवरी को बनीखेत और 20 जनवरी को चुवाड़ी में वाहनों की पासिंग की जाएगी। पासिंग के दौरान शाम चार बजे तक ही वाहनों की जांच की जाएगी। वाहन मालिक पासिंग से पूर्व पैसेंजर और गुड्स टैक्स भरना सुनिश्चित करें। आरटीओ ने कहा कि किसी कारणवश उपरोक्त तिथियों में बदलाव संभव है। इसलिए ड्राइविंग टेस्ट और पासिंग से पूर्व कार्यालय में अवश्य पता कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें