चंबा बस अड्डा में चालक दिवस को लेकर कार्यक्रम के दौरान मौजूद चालक।संवाद
चंबा। नया बस स्टैंड चंबा में चालक दिवस मनाया गया। इस दौरान सीटू के अध्यक्ष सुदेश ठाकुर, एचआरटीसी चालक-परिचालक संघ के प्रधान ओम शंकर और सीटू पदाधिकारी नरेंद्र कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे।
उन्होंने समस्त चालकों को इस दिवस की शुभकामनाएं दीं। साथ ही इसी तरह मिल जुलकर कार्य करने का आह्वान किया। यह जानकारी निजी बस चालक यूनियन के प्रधान मनोज टंडन ने दी। संवाद