फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मणिमहेश यात्रा... डल में डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, तुन्नुहट्टी में 2500 का पंजीकरण

Sun, 01 Sep 2024 09:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा म​णिमहेश यात्रा के दौरान बच्चे को कंधे पर उठा गौरीकुंड की और चढ़ाई करती महिला श्रद्धालू।सं
विज्ञापन
चंबा। मणिमहेश यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का सही आंकड़ा जुटाने के लिए भले ही प्रशासन ने पंजीकरण केंद्र विभिन्न जगहों पर स्थापित किया है, मगर अभी भी काफी कम संख्या में पंजीकरण हो रहा है।
विज्ञापन

ऐसा ही आंकड़ा पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर तुन्नुहट्टी में सामने आया है। यहां मात्र 2500 यात्रियों ने ही अपना पंजीकरण करवाया है। यात्रा के दौरान अब तक करीब डेढ़ लाख श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। भरमौर में भी यह पंजीकरण रफ्तार नहीं पकड़ पाया है। हालांकि, प्रशासन की ओर से ऑनलाइन पंजीकरण की भी व्यवस्था की गई है, मगर अभी तक लोग बिना पंजीकरण के ही यात्रा पर जा रहे हैं। बहरहाल, मणिमहेश यात्रा में श्रद्धालुओं की आवाजाही का सही आंकड़ा जानने का प्रशासनिक प्लान फेल होता नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार जन्माष्टमी स्नान के बाद मणिमहेश यात्रा आधिकारिक तौर पर शुरू हुई है। इसके तहत पंजीकरण भी शुरू हो गया है। तुन्नुहट्टी बैरियर में भी पंजीकरण केंद्र स्थापित किया गया है। इसके अलावा भरमौर में भी पंजीकरण किया जा रहा है। बाहरी राज्यों से काफी संख्या में पर्यटकों की आवाजाही हो रही है, मगर यात्रियों की सही आंकड़ा अब तक नहीं मिल पाया है। तुन्नुहट्टी में मात्र 2500 यात्रियों का ही पंजीकरण हुआ है। श्रद्धालु पंजीकरण करवाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। इस कारण यात्रा का सही आंकड़ा इस साल भी मिल पाना मुश्किल है। भरमौर में ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से करीब 31000 श्रद्धालुओं ने अपना पंजीकरण करवा लिया है। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण करवाना जरूरी है। बताया कि इस बारे में बेहतर व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें